Skip to main content

Inspiring article by Sri Ravi Shankar पंखों को खोलते हुए

हर वर्ष हम नववर्ष की शुरुआत दूसरों को खुशी और समद्धि की शुभ कामनाएं देकर करते हैं। समृद्धि का सही लक्षण क्या है? समृद्धि का लक्षण मुसकराहट है। समृद्धि का लक्षण संतोष है। समृद्धि का चिह्न है- मुक्ति, मुस्कान तथा जो कुछ भी अपने पास हो, उसे निर्भय होकर आसपास के लोगों के साथ बांटने की मन:स्थिति। समृद्धि का लक्षण यह आस्था और आत्मविश्वास है कि जो कुछ भी मेरी आवश्यकता है वह मुझे मिल जाएगा।

2011 का स्वागत एक वास्तविक मुसकराहट के साथ करें, एक ऐसी मुसकराहट, जो भीतर से हो। कैलेंडर के पन्ने पलटने के साथ-साथ हम अपने मन के पन्नों को भी पलटते जाएं। प्राय: हमारी डायरी स्मृतियों से भरी हुई होती है। आप देखें कि आपके भविष्य के पन्ने बीती हुई घटनाओं से न भर जाएं। बीते हुए समय से कुछ सीखें, कुछ भूलें और आगे बढ़ें।

आप लोभ, घृणा, द्वेष तथा ऐसे अन्य सभी दोषों से मुक्त होने की कोशिशकरें। यदि मन इन सभी नकारात्मकताओं में लिप्त है, तो वह खुश नहीं रह सकता। समझें कि नकारात्मक भावनाएं भूतकाल की वजह से हैं। वर्तमान जीवन के अनुभव को आपका भूतकाल नष्ट न करने पाए। बीते हुए समय को क्षमा नहीं कर पाएंगे, तो आपका भविष्य दुखद हो जाएगा।

पिछले साल, जिनके साथ आप की अनबन रही है, इस साल आप उनके साथ सुलह कर लें। भूत को छोड़कर नया जीवन शुरू करने का संकल्प करें।

इस बार नववर्ष के आगमन पर हम इस पृथ्वी के लिए शांति और संपन्नता के संकल्प के साथ सभी को शुभकामनाएं दें। आर्थिक मंदी, आतंकवाद की छाया, बाढ़ तथा अकाल के इस समय में और अधिक नि:स्वार्थ सेवा करें। इस संसार में हिंसा को रोकना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। समाज के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें, जो पीड़ित हैं उन्हें धीरज दें।

जब भी आप लोगों के लिए उपयोगी हुए, तो उसका पुण्य भी आपको मिला। वह लुप्त नहीं होता। आपके द्वारा किए गए अच्छे कर्म हमेशा पलट कर आपके पास वापस आएंगे। आज आपके पास यह पूरा विश्व एक परिवार जैसा है। यह हमें महसूस करना है कि हर कोई आपके ही परिवार का हिस्सा है। पूरे राष्ट्र के लिए जिम्मेदारी लें। फिर कोई दुख नहीं होगा।

जीवन का आध्यात्मिक पहलू हमें संपूर्ण विश्व और संपूर्ण मानवता के प्रति और अधिक अपनापन, उत्तरदायित्व, संवेदना तथा सेवा का भाव विकसित करता है। सच्चा आध्यात्मिक पहलू जाति, धर्म तथा राष्ट्रीयता की संकुचित सीमाओं को तोड़ देता है तथा सभी में व्याप्त जीवन ऊर्जा से अवगत कराता है।

अपनी आंखों को खोलें और देखें कि आपको कितना कुछ मिला हुआ है। इस नववर्ष पर यह ध्यान दें कि आपको क्या मिला है। इस पर नहीं कि आपको क्या नहीं मिला। यह कृतज्ञता लाता है। आप जितने कृतज्ञ होंगे, उतना ही अधिक आपको मिलेगा। इसके विपरीत आप जितनी शिकायत करेंगे, उतना ही आपसे वापस ले लिया जाएगा। यीशु मसीह ने भी यही कहा था कि जिसके पास है, उनको और अधिक मिलेगा और जिनके पास नहीं हैं, उनके पास जो भी है, वह उनसे ले लिया जाएगा। इसका यही अर्थ है।

जो हम से कम संपन्न हैं, उनके पास पहुंचें और आभार की भावना के साथ उनकी सहायता करें। आप यह अनुभव करेंगे कि जब आप नि:स्वार्थ सेवा करते हैं, तो आपको कितना अधिक संतोष मिलता है। इससे आपको यह भी पता चलेगा कि आपकी अपनी समस्या बहुत छोटी है। बार-बार मन में कहना कि 'मुझे क्या मिलेगा' मानसिक अवसाद का सबसे बड़ा कारण है। 'मुझे क्या मिलेगा' समृद्धि की कमी का लक्षण है।

इस वर्ष पंछी की तरह मुक्त हो जाएं। अपने पंखों को खोलें और उड़ना सीखें। इसको स्वयं अपने भीतर अनुभव करना है। और कुछ भी नहीं। यदि आप अपने को बंधन में महसूस करते हैं, तो फिर आप बंधन में ही रहोगे। मुक्त हो जाएं। आप अपनी स्वतंत्रता को कब महसूस करेंगे। मरने के बाद? अभी इस क्षण मुक्त हो जाएं। बढ़कर तृप्त हो जाएं। कुछ समय ध्यान और सत्संग में बैठें। यह आपके मन को शांत तो करता ही है, साथ ही संसार की चुनौतियों का सामना करने के लिए आपकी चेतना को आंतरिक बल भी देता है।

जब मन विश्राम करता है, तब बुद्धि तीक्ष्ण हो जाती है। जब मन आकांक्षा, ज्वर या इच्छा जैसी छोटी-छोटी चीजों से भरा हो, तब बुद्धि क्षीण हो जाती है। और जब बुद्धि तथा ग्रहण क्षमता तीक्ष्ण नहीं होती, तब जीवन को पूर्ण अभिव्यक्ति नहीं मिलती। नए विचार नहीं आते। तथा हमारा सामर्थ्य दिन-प्रतिदिन कम होने लगता है। इस ज्ञान से हम अपने छोटे मन के दायरे से बाहर कदम निकाल सकते हैं और यह कदम जीवन की कई समस्याओं का समाधान देगा। केंद्रित रहने से हमेशा खुशी पास रहती है। इसी शांति से प्रतिभाएं उभरती हैं। सहज ज्ञान मिल जाता है। सुंदरता आ जाती है। शांति आती है। प्रेम प्रकट होता है। समृद्धि आती है।

 

Courtesy: www.amarujala.com अमर उजाला, देहरादून, शुक्रवार, 31 दिसंबर 2010

Comments

Popular posts from this blog

Quality education still elusive (The Hindu Edit)

The key finding in a recent study that even top schools in major cities in India suffer from the entrenched tendency to impart rote learning may have some shock value to those who believe that private educational institutions place greater emphasis on quality and holistic education. However, for those closely observing the school education scenario, it is a re-affirmation of a bitter truth: schools in our country are, by and large, quite far from seeing education as a process of learning with understanding, acquiring knowledge through self-discovery and conceptualisation; rather, education remains a mere transmission of information in a rigid classroom atmosphere, where the emphasis is on memorisation and the objective is to rush through a pre-determined syllabus and prepare children for examinations. While on the scholastic side the WIPRO-Educational Initiatives 'Quality Education Study,' which covered 89 schools, shows a fall in learning standards among students in classes 4,...

Rooting For Home Essay by Mark Tully

In humans, as in plants, roots grow deeper if left to grow in one place, untransplanted MARK TULLY Magazine| Jan 12, 2009 T homas Hardy, who wrote some of the best known English novels, one of which was called The Return of the Native , said, "I am convinced that it is better for a writer to know a little bit of the world remarkably well than to know a great part of the world remarkably little." The bit of the world Hardy knew remarkably well was his native place, the county of Dorset in the west of England. It was a very small bit of the world, and a remote rural bit at that, which did not keep up with the fast-moving times of the last quarter of the 19th century. Hardy's novels reveal the profound influence of his native place but he was not a country bumpkin. One biographer of Hardy has said, "The two contrasting modes of feeling—for his native soil and for his cultural mecca (London)—entwine, sometimes fusing, sometimes pulling asunder, always with varying ...

How much you will charge to laugh?

Sonal Kalra, HT City, DDun My deepest sympathies to the family and friends of those who are always `dead' serious I give you three seconds to recall the last time you laughed out loud. One...two...three, done. All those who remembered the last `LOL' they'd casually typed while chatting on Facebook can take turns to slap each other. And the others, who at least tried to recall their real laughter but could not, listen to me. Kya, problem kya hai? Do people, who have to bear you every day of their lives, not deserve to sometimes see the twinkle in your eyes or the teeth that you claim to religiously brush every morning? Kya aapke toothpaste mein namak hai? Then what is the matter, people? Yesterday I observed this man at a friend's get-together. He was there to attend a party, but his face bore an expression as if the host had put a gun to his head and dragged him there. Someone told a joke, everyone laughed, even those who had heard it before. But this one's e...